फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ऑनलाइन पार्ट टाइम नौकरी का लालच दे 35.20 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब का लालच देकर सेक्टर-63 निवासी प्रियंका भारद्वाज से 35.20 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इस मामले में साइबर थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता प्रियंका ने बताया कि कुछ दिन पहले व्हाट्सएप पर अज्ञात नंबर से मैसेज आया और उसे ऑनलाइन पार्ट टाइम नौकरी का झांसा दिया गया। महिला से बातचीत के दौरान फोन में टेलीग्राम एप डाउनलोड करवाया गया और उसे बिना किसी पैसे के गूगल मैप पर अलग-अलग स्थानों की समीक्षा करने का टास्क दिया गया।
उसे कहा गया कि अगर वह रोजाना यह टास्क पूरा कर लेगी तो उसे इस काम के बदले में पैसे भी मिलेंगे। शिकायतकर्ता को टेलीग्राम पर रोजाना नव्या मंडल नाम की महिला की ओर से टास्क दिया जाता था। उसे शुरू में टास्क पूरा करने पर खाते में कुछ रुपये भी क्रेडिट किए गए, जिसके बाद महिला को ठगों पर विश्वास हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद ठगों ने महिला को बड़ा टास्क दिया और उससे अलग-अलग किस्तों में कुल 35 लाख 20 हजार 639 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जब महिला ने अपने पैसे वापस मांगे तो ठगों ने देने से इन्कार कर दिया जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें