फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: पीयू के 73वें दीक्षांत समारोह में 347 को मिली पीएचडी की उपाधि, प्रशासक गुलाबचंद कटारिया पहुंचे

Sat, 13 Dec 2025 12:27 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

समारोह में चार मानद उपाधि और चार पीयू रत्न पुरस्कार प्रदान किए गए। मानद उपाधियां डॉ. विजय पी भटकर, प्रो. केएन पाठक, जस्टिस आदर्श कुमार गोयल और डॉ. अमिताव घोष को दी गईं।
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में 73वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे प्रशासक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब यूनिवर्सिटी के 73वें दीक्षांत समारोह का आयोजन पीयू जिम्नेजियम हॉल में हुआ। यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। 
विज्ञापन


विज्ञापन


समारोह में चार मानद उपाधि और चार पीयू रत्न पुरस्कार प्रदान किए गए। मानद उपाधियां डॉ. विजय पी भटकर, प्रो. केएन पाठक, जस्टिस आदर्श कुमार गोयल और डॉ. अमिताव घोष को दी गईं। वहीं पीयू रत्न सम्मान डॉ. श्रीधर वेंबू को उद्योग रत्न, प्रो. प्रदीप थलप्पिल को विज्ञान रत्न, सरबजोत सिंह को खेल रत्न और अमरजीत ग्रेवाल को साहित्य रत्न दिया गया। 
विज्ञापन





इस बार 347 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी गई, जिनमें 220 महिलाएं और 127 पुरुष शामिल हैं। साथ ही 420 स्नातक एवं स्नातकोत्तर टॉपर्स को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। पीएचडी प्राप्तकर्ताओं में फार्मास्यूटिकल साइंसेज से 4, इंजीनियरिंग से 29, साइंस से 104, लॉ से 20, कॉमर्स से 21, आर्ट्स से 83, एजुकेशन से 37, लैंग्वेजेज से 42 और डिजाइन एवं फाइन आर्ट्स से 7 विद्यार्थी शामिल हैं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें