चंडीगढ़। शहर में रविवार को कोरोना के 34 नए मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 1196 लोगों की जांच की, जिसमें से 19 पुरुष और 15 महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई। इससे संक्रमण दर 2.87 प्रतिशत पर पहुंच गई। वहीं 7 दिन की अवधि पूरी होने पर 42 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। अब शहर में सक्रिय मरीजों की संख्या 210 है। इनमें से ऑक्सीजन बेड पर 16 व वेंटिलेटर पर दो मरीज भर्ती हैं। बता दें कि शहर में अब तक कोरोनो से 1181 मरीजों की मौत हो चुकी है।