फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर तीन लोगों से साढ़े 33 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। विदेश भेजने के नाम पर इमिग्रेशन कंपनियों ने तीन लोगों से साढ़े 33 लाख रुपये ठग लिए। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने तीन लोगों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी इमिग्रेशन कंपनियों पर ताला लगाकर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन

हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले मंजीत कुमार और रवि कुमार ने बताया कि कुछ समय पहले उनका संपर्क सेक्टर-34 स्थित इमिग्रेशन कंपनी के मंदीप सिंह और पवन कुमार से हुआ था। आरोपियों ने मंजीत और रवि से स्विटजरलैंड का वीजा लगवाने के नाम पर 15 लाख 50 हजार रुपये ले लिए। कुछ दिन बीत जाने के बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता के फोन का जवाब देना बंद कर दिया और दफ्तर को ताला लगाकर फरार हो गए। इसके बाद मंजीत और रवि ने पुलिस को शिकायत दी।
बॉक्स
कनाडा का वर्क परमिट लगवाने के नाम पर 18 लाख ठगे
मोहाली के शीतल नगर निवासी अनिल कुमार ने बताया कि कुछ समय पहले उनका संपर्क सेक्टर-34 स्थित गायत्री ट्रेवल्स के रवि भाटिया से हुआ था। आरोपी ने उसका कनाडा का वर्क परमिट लगवाने का दावा किया। रवि भाटिया ने कनाडा का वर्क परमिट लगवाने के नाम पर अनिल से 18 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित से संपर्क करना बंद कर दिया और दफ्तर पर ताला लगाकर फरार हो गया। इसके बाद अनिल कुमार ने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें