फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 315 आपदा मित्र तैनात, नदी-नालों पर तैनात रहेगी क्यूआरटी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मानसून की पहली बारिश के बाद मंगलवार को प्रशासक के सलाहकार राजीव वर्मा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और जलभराव व बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए किए गए इंतजामों की जानकारी लेने के साथ जरूरी इंतजाम के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी विनय प्रताप सिंह ने बताया कि बाढ़ की स्थिति से बचने के लिए सुखना चो, पटियाला की राव और एन-चो में संबंधित विभागों की ओर से व्यापक सफाई और गाद निकालने का काम किया गया है। इनके अंदर लोगों के जाने पर भी रोक लगा दी गई है। मानसून के दौरान डीसी कार्यालय की तरफ से 315 आपदा मित्र तैनात किए जा रहे हैं। सलाहकार ने संबंधित विभागों को सभी तीनों प्राकृतिक नालों पर त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) तैनात करने का निर्देश दिया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किशनगढ़, बापूधाम, औद्योगिक क्षेत्र, मक्खन माजरा, धनास और खुड्डा लाहौरा में जलमार्गों पर कोई अवरोध न हो।
चीफ इंजीनियर और नगर निगम आयुक्त को अगले 6 महीनों में बापूधाम और औद्योगिक क्षेत्र में सुखना चो पर जलमार्गों की ऊंचाई बढ़ाने और उन्हें मजबूत करने के निर्देश जारी किए गए। निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने सलाहकार को बताया कि निगम ने जून के अंत तक सभी बरसाती जल नालों और सड़क नालियों की सफाई कर दी है। अब जुलाई में दोबारा सफाई की जा रही है। प्रशासन के चीफ इंजीनियर को भी अपने अधिकार क्षेत्र में सड़कों की नालियों और बरसाती जल नालियों की सफाई एक सप्ताह में पूरी करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी ट्रैफिक ने आश्वासन दिया कि जलभराव और सड़कों के धंसने की स्थिति में यातायात को व्यवस्थित करने के लिए अतिरिक्त टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पेड़ गिरने, बिजली लाइनों के बाधित होने और जलभराव की रिपोर्ट की गई घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई के लिए एमसी और इंजीनियरिंग विभाग के साथ समन्वय किया जा रहा है। बैठक में नगर आयुक्त, उपायुक्त, मुख्य वन संरक्षक, स्वास्थ्य सचिव, शिक्षा सचिव, इंजीनियरिंग सचिव, एसएसपी ट्रैफिक, चीफ इंजीनियर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें