चंडीगढ़। शहर में सोमवार को कोरोना के 31 मरीज मिले, जबकि होम आइसोलेशन में रखे गए 25 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया। राहत की बात यह रही कि 24 घंटे के दौरान शहर में कोरोना से एक भी मौत की पुष्टि नहीं हुई। पॉजिटिव मिले मरीजों में 23 पुरुष और 8 महिलाएं हैं। शहर में अब तक कोरोना से 334 मरीजों की मौत हो चुकी है।