फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: डंपिंग ग्राउंड में 3 हजार और पौधे लगेंगे, कटारिया ने दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने बुधवार को डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड का निरीक्षण कर पौधारोपण और कचरा प्रबंधन कार्यों की समीक्षा की। नगर निगम यहां 7 हजार पौधे लगा चुका है, जबकि 3 हजार और पौधे लगाने की तैयारी की जा रही है। इन्हें अगस्त में लगाया जाएगा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कटारिया ने पौधों की स्थिति देखी। अधिकांश पौधे सुरक्षित मिले, जबकि करीब 5 फीसदी पौधे सूखे पाए गए। उन्होंने निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि सूखे पौधों की जगह तुरंत नए पौधे लगाए जाएं और उनकी उचित देखरेख सुनिश्चित की जाए। साथ ही आवारा पशुओं से पौधों की सुरक्षा के भी निर्देश दिए। कटारिया ने डंपिंग ग्राउंड के वेट वेस्ट प्लांट से कंपोस्ट बनाने के लिए जल्द टेंडर जारी करने तथा मिश्रित कचरे का पृथक्करण कर उसे गीले और सूखे कचरे के प्लांट तक भेजने के निर्देश भी दिए। निगम ने बताया कि नए विकसित क्षेत्र में मिट्टी डालने का कार्य बारिश के कारण प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें