पंजाब जल रिसोर्स मैनेजमेंट एवं डेवलपमेंट कारपोरेशन के चेयरमैन विधायक प्रेम मित्तल ने शुक्त्रस्वार को कारपोरेशन में 21 जूनियर इंजीनियरों समेत 30 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर प्रबंध निदेशक सुरिंदर सिंह भी उपस्थित थे।
मित्तल ने कहा कि जिन कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं, उनमें 21 जूनियर इंजीनियर, 5 क्लर्क, 2 जूनियर ड्राफ्ट्समैं और 2 सेवादार शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों की नियुक्ति से कारपोरेशन का काम और सुचारू रूप से चलेगा।
इस मौके पर मित्तल ने नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करें ताकि सूबे के विकास को और बुलंदी पर पहुंचाया जा सके।