फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ग्रुप सी के पदों पर खिलाड़ियों का 3 फीसदी आरक्षण हो सकता बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश में ग्रुप सी के सभी विभागीय पदों पर खिलाड़ियों का तीन फीसदी आरक्षण प्रदेश सरकार बहाल कर सकती है। इस बहाली के बाद खिलाड़ियों को सभी विभागों में नौकरी मिलने लगेगी। अभी ग्रुप सी पदों पर सिर्फ सात विभागों में ही खिलाड़ियों को नौकरी मिलती है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों के साथ बैठक में इसे लेकर सवाल भी पूछ चुके हैं। फिलहाल, इसकी जिम्मेदारी मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर को सौंपी है। इस मामले में अंतिम फैसला सीएम ही लेंगे।
विज्ञापन


पूर्व में सरकार ने ग्रुप ए, बी और सी पदों पर खेल कोटे का आरक्षण खत्म कर दिया था। इसके बाद खिलाड़ियों द्वारा विरोध करने पर एचएसएससी द्वारा चयनित पदों पर 3 फीसदी पदों की संख्या के बराबर कोटा बहाल कर मात्र चार विभागों में लागू किया गया था। इसमें गृह विभाग, सेकंडरी शिक्षा विभाग, प्राइमरी शिक्षा विभाग और खेल विभाग शामिल हैं। विरोध जारी रहने के कारण खेल कोटे को चार विभागों से बढ़ाकर सात विभागों तक निर्धारित किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें