फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाब में वापसी के बाद आनिंदिता मित्रा को 3 माह का सेवा विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। केंद्र सरकार ने शनिवार को चंडीगढ़ नगर निगम आयुक्त के रूप में आनिंदिता मित्रा के कार्यकाल को तीन महीने के लिए बढ़ाने को मंजूरी दे दी। पंजाब कैडर की 2007 बैच की आईएएस अधिकारी आनिंदिता मित्रा ने 23 अगस्त 2021 को नगर निगम आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला था और उनका तीन साल का कार्यकाल इस साल 22 अगस्त को समाप्त हो गया था।
विज्ञापन

यूटी प्रशासन ने मित्रा का कार्यकाल तीन महीने बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा था लेकिन केंद्र से कोई सूचना नहीं मिलने पर मित्रा को 22 अगस्त को पद से मुक्त कर दिया गया था और मित्रा ने इस सप्ताह की शुरुआत में पंजाब सरकार में सहकारिता सचिव और पंजाब सहकारी बैंक के एमडी के रूप में कार्यभार भी संभाल लिया है।
केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से 20 सितंबर को जारी पत्र में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसमें मित्रा को 22 अगस्त 2024 से आगे तीन महीने की अवधि के लिए पंजाब कैडर से एजीएमयूटी कैडर (चंडीगढ़) में अंतर-कैडर प्रतिनियुक्ति पर नगर निगम चंडीगढ़ के आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ प्रशासन में ऐसा पहली बार होगा, जब किसी अधिकारी के मूल कैडर में वापस जाने के बाद उसे केंद्र से उसी पद पर एक्सटेंशन मिल गया हो। यह भी ध्यान देने वाली बात है कि मित्रा के पद से मुक्त होने के बाद पंजाब सरकार ने नगर निगम आयुक्त के पद के लिए तीन आईएएस अधिकारियों की सूची भी भेजी है। पैनल में आईएएस अमित कुमार, आईएएस रामवीर और आईएएस गिरीश दयालन शामिल हैं। पैनल को अंतिम मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को पहले ही भेजा जा चुका है।

देर रात पार्षदों ने मित्रा को वापसी की दी बधाई
आनिंदिता मित्रा के जाने के बाद चंडीगढ़ नगर निगम के आयुक्त की जिम्मेदारी डीसी विनय प्रताप सिंह संभाल रहे हैं। वह पिछली सदन की बैठक में भी शामिल हुए थे। मित्रा के एक्सटेंशन को लेकर जारी आदेश शनिवार देर रात चंडीगढ़ के कई ग्रुपों में वायरल होता रहा। नगर निगम के पार्षदों के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में भी आदेश की प्रति डाली गई, जिसके बाद पार्षदों ने मध्य रात्रि ही मित्रा को फिर से आयुक्त बनने की बधाई भी दे दी। इसको लेकर मित्रा ने कहा कि वह अभी इस पर मैं कुछ नहीं कह सकतीं। प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कंफर्म किया कि आदेश सही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें