फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के पास फिर हादसा, 3 लोगों की मौत

Wed, 27 Aug 2014 05:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनूड़(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के बनूड़ के पास अंबाला को जाते हाईवे पर हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी मृतक दिल्ली के रहने वाले थे।
विज्ञापन


मृतकों में कार चालक भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक रविवार को सुबह छह बजे गांव खासपुर में हादसा उस समय हुआ, जब कार में सवार दिल्ली निवासी चार व्यक्ति दिल्ली से हिमाचल प्रदेश स्थित डेरा साहिब में माथा टेकने के लिए जा रहे थे।

जब वह गांव खासपुर के पास पहुंचे, तो उनकी अल्टो कार डीएल9-सीक्यू 0625 सड़क किनारे खड़े ट्रक एचआर69-1708 से पीछे से जा टकरा गई। टक्कर लगने के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जब हादसा हुआ, तब कार के टकराने की आवाज दूर तक सुनी गई। उसमें सवार चारों व्यक्ति बुरी तरह से फंस गए।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

घायल जीएमसीएच-32 में भर्ती

सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से उनको बाहर निकाला। उनमें से जतिंदरपाल सिंह (53) पुत्र मदन सिंह निवासी मकान नं. 59 वैस्ट पटेल नगर दिल्ली, पूरन (65) निवासी मकान नं. टी317/10सी बलजीत नगर, नई दिल्ली, एवं कार चालक विकास कोछड़ (43) पुत्र राजकुमार निवासी पी162/1 बलजीत नगर, नई दिल्ली की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि उनका साथी रमन पुत्र राजकुमार निवासी पी162/1 बलजीत नगर, नई दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने तीनों लोगों के शवों को डेराबस्सी के अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक चालक अमनदीप निवासी पुत्र संतोख सिंह निवासी मुजफ्फरनगर (यूपी) के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें