फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ में लॉरेंस गैंग के दो शूटरों समेत 3 काबू मोहाली में मुठभेड़ के बाद एक बदमाश दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गैंगस्टर भुप्पी राणा की हत्या करने आए दो शूटरों को अपराध शाखा ने सेक्टर-43 स्थित न्यायालय परिसर के पास से दबोच लिया। दोनों लॉरेंस बिश्नोई और गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के गुर्गे बताए जा रहे हैं। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने इनके एक मदगार को भी गिरफ्तार किया है। उधर, मोहाली में पंजाबी गायक की रेकी करने आए दो बदमाशों की बुधवार शाम पुलिस से मुठभेड़ हुई। एक बदमाश को पुलिस ने पैर में गोली लगने पर गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा फरार हो गया।
विज्ञापन


एसपी केतन बंसल ने बुधवार को एक प्रेसवार्ता कर बताया कि गैंगस्टर भुप्पी राणा की हत्या की साजिश बड़े शातिराना अंदाज में रची गई थी। पकड़े गए दोनों शूटर वकील की ड्रेस पहनकर अदालत में पेशी के दौरान गैंगस्टर भुप्पी राणा की हत्या करने वाले थे। एलांते माल से ड्रेस भी खरीद ली थी लेकिन इससे पहले ही अपराध शाखा ने दोनों को पकड़ लिया। इनसे पुलिस ने दो पिस्टल और छह कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान हरियाणा के जिला रोहतक के किला मोहल्ला निवासी सन्नी उर्फ सचिन उर्फ मैडी मनचंदा और रोहतक के ही पीर जी मोहल्ला निवासी उमंग के रूप में हुई है। दोनों ने पूछताछ में खुलासा किया कि उनकी मदद ग्रेटर फरीदाबाद निवासी कैलाश गौतम उर्फ टाइगर कर रहा था, पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक अपराध शाखा प्रभारी अशोक कुमार को रविवार रात सूचना मिली कि न्यायालय परिसर के पास दो युवक अवैध हथियार के साथ एक पंजाब नंबर की स्कूटी पर घूम रहे हैं। वे पेशी के दौरान किसी गैंगस्टर की हत्या करने के लिए आए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने तुरंत इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। एसपी केतन बंसल के निर्देश पर डीएसपी उदयपाल सिंह ने इंस्पेक्टर अशोक कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम ने रात 11:45 बजे वहां नाका लगाकर सन्नी और उमंग को गिरफ्तार कर लिया। उनकी तलाशी लेने पर वकील की ड्रेस, एक पिस्टल और चार कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि इनकी मदद कैलाश उर्फ टाइगर कर रहा है। उसे गिरफ्तार करने पर एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि भुप्पी राणा की हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए एक महिला पूजा भी उनके ग्रुप में शामिल होने वाली थी मगर इससे पहले ही वे पकड़े गए। शूटरों ने यह भी बताया कि उन्होंने मोहाली और पंचकूला की अदालतों की भी रेकी की थी।


एलांते माल से खरीदी थी वकील की दो ड्रेस
शूटरों ने रेकी कर भुप्पी राणा की हत्या अदालत में पेशी के दौरान करने की योजना बनाई थी। इसके लिए शूटरों ने एलांते माल से 40 हजार रुपये में वकील की दो पोशाक भी खरीदी थी। इसका बिल भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। इनमें से एक महिला और दूसरी पुरुष वकील की पोशाक है। पुलिस से बचने के लिए हर रोज वे अलग-अलग ठिकानों पर फर्जी आईडी पर रुक रहे थे।
हर रोज आ रहे थे 50 हजार से ज्यादा रुपये
दोनों शूटर पिछले करीब 10 दिन से चंडीगढ़ में रेकी करने का काम कर रहे थे। इनके पास खर्चे के लिए हर रोज 50 हजार से ज्यादा रुपये पहुंच रहे थे। ये रुपये कभी कैश तो कभी बैंक खाते में आते थे। शूटरों तक रुपये पहुंचाने का काम विक्की चौहान कर रहा था। वह गोल्डी बराड़ का नजदीकी बताया जा रहा है। हर दो दिन बाद वे मोबाइल तोड़कर नया ले लेते थे और नई सिम भी ले लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें