फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 297 पीटीआई की डीपीई पद पर पदोन्नति, 90 की अटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शिक्षा विभाग ने 297 पीटीआई को डीपीई के पद पर पदोन्नत किया है। मगर इसमें से टीजीटी शारीरिक शिक्षा (डीपीई) के पद पर पदोन्नत हुए 90 पीटीआई की पदोन्नति अटक गई है। दरअसल, इनके दस्तावेजों में त्रुटियों के साथ सत्यापन में कमियां पाई गई हैं। साथ ही कई पीटीआई की एसीआर में कमी है तो कुछेक के दस्तोवज पूरे नहीं हैं। कुछ पीटीआई की ओर से जो दस्तावेज मुहैया करवाए गए हैं। वह शिक्षा विभाग के मानदंडों के अनुरूप नहीं हैं। बहरहाल, शिक्षा विभाग की ओर से 90 पीटीआई जोकि डीपीई के पद पर पदोन्नत होने हैं। उनके पदोन्नति मामलों के दस्तावेजों व पात्रता मानदंडों के अनुरूप सत्यापित दस्तावेज मुख्यालय को मुहैया करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें