चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेस टेस्ट (पीयूसीईटी) पोस्ट ग्रैजुएशन के पहले दिन मंगलवार को 70.05 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। पीयू ने इसके लिए नौ जगह परीक्षा केंद्र बनाए थे। इसमें छह केंद्र पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर और तीन केंद्र होशियारपुर, लुधियाना और श्री मुक्तसर साहिब में बनाए गए। पंजाब यूनिवर्सिटी के उड़नदस्ते ने सभी केंद्रों का दौरा किया और परीक्षा का निरीक्षण किया। विभिन्न कोर्सों के लिए कुल 4048 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इसमें 2836 उम्मीदवार ही प्रवेश परीक्षा देने पहुंचे।