राज्य के 27 पदक विजेता खिलाड़ियों को नई खेल नीति के आधार पर बतौर कोच नियुक्त करने का फैसला लिया गया है, जिनकी नियुक्ति पत्र जल्दी जारी होंगे। इस बात की जानकारी हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री अनिल विज ने सोमवार को दी।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 की संशोधित खेल नीति के अनुसार राष्ट्रमंडल खेलों, रियो पैरालंपिक, स्पेशल ओलंपिक, एशियन खेलों, रियो ओलंपिक और एशियन पैरालांपिक खेलों में भाग लेने वाले व पदक विजेता खिलाड़ियों को इस सूची में शामिल किया गया है।
इनमें पैरा तीरंदाजी में प्रतिभागी पूजा, पैरा एथेलेटिक्स में प्रतिभागी कर्म ज्योति, जूडो में स्वर्ण पदक विजेता मंजीत नांदल, राष्ट्रमंडल में कुश्ती में दूसरे स्थान पर रही पूजा ढांडा, स्पेशल ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता केशव मलिक, एशियन में जूडो में कांस्य पदक विजेता पूनम चोपड़ा, राष्ट्र मंडल बॉक्सिग में रजत पदक विजेता मनीष कौशिक, रियो ओलंपिक तैराकी में प्रतिभागी शिवानी, राष्ट्र मंडल कुश्ती में स्वर्ण पदक विजेता सीमा, एशियन के हॉकी में रजत पदक विजेता रानी, नवनीत कौर व मोनिका को कोच बनाया गया है।
खेल मंत्री ने बताया कि राष्ट्र मंडल शूटिंग में दूसरे स्थान प्राप्त दीपक शर्मा, एशियन पैरा खेलों में पैरा एथलेटिक में कांस्य पदक विजेता टेकचंद व नितेश कुमार, स्पेशल ओलंपिक की रोलर स्केटिंग स्वर्ण पद विजेता अरुण, पैरालंपिक में 8 वें स्थान पर रहे गिरीराज, पैरा एशियन में कांस्य पदक विजेता सुधीर, रियो पैरालंपिक में कांस्य पदक विजेता रिंकू, ओलंपिक में जूडो प्रतिभागी को आरती कोहली, एशियन में कांस्य पदक विजेता अभिषेक वर्मा, आईएसएसएफ में स्वर्ण पदक विजेता अंकुर मित्तल, रियो ओलंपिक में कुश्ती के प्रतिभागी हरदीप और एशियन खेलों में हॉकी में स्वर्ण पदक विजेता नेहा, दीपिका, सविता व उदिता को कोच बनाया गया हैं।