फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शेयर बाजार से मोटा मुनाफा कमाने का लालच दे ठग लिए 27 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शेयर बाजार में रुपये निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर शातिरों ने एक व्यक्ति से 27 लाख रुपये ठग लिए। शिकायतकर्ता को बाद में पता चला कि आरोपियों की ट्रेडिंग कंपनी ही फर्जी है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने सुजैन थॉम्पसन और अमित चौधरी नाम के दो व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी व साजिश की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सेक्टर-48 स्थित आस्था अपार्टमेंट निवासी सचिन अग्रवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 नवंबर 2023 को फेसबुक पर उन्हें केके आरएमएफ नाम की ट्रेडिंग कंपनी दिखाई दी थी। वह कंपनी के ग्रुप में शामिल हो गए। कंपनी का कर्मचारी सुजैन थॉम्पसन ने उन्हें टेलीग्राम के जरिए संपर्क कर स्टॉक खरीदने और बेचने की जानकारी देने लगा और उन्हें ट्रेडिंग टिप्स और ट्रिक्स बताए।
विज्ञापन

सचिन अग्रवाल ने स्पिन एंड विन गेम के माध्यम से 101 रुपये लगाकर 301 रुपये जीते। दिसंबर 2023 को सुजैन थॉम्पसन और अमित चौधरी ने उन्हें अन्य व्यापारियों से ग्रुप में मिलवाकर डीमैट खाता खोलकर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। इसके बाद इंडियन स्टॉक मार्केट इनसाइट्स 194 (केकेआरएमएफ) नामक एक नए समूह में उन्हें एड किया। अमित चौधरी ने सचिन अग्रवाल का जाली डिमैट अकाउंट खोला। सुजैन और अमित ने ग्रुप में मैसेज किया कि रुपये इंवेस्ट करने पर 30 प्रतिशत मुनाफा मिलेगा। शुरुआत में सचिन अग्रवाल के खाते में दस हजार रुपये का बोनस आया। 29 दिसंबर 2023 को अमित चौधरी के कहने पर उन्होंने चार लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। अगले दिन उसके डीमैट खाते में पांच लाख दस हजार रुपये का बैलेंस दिखाई दिया। इसके बाद खाते में पांच लाख की जगह सात लाख रुपये का बैलेंस शो करने लगा। उन्होंने अकाउंट में डेढ़ लाख रुपये और जमा कर दिए।
10 जनवरी 2024 सुजैन ने कहा कि आप तीसरे चरण में पहुंच गए हो अब आप को 50 प्रतिशत मुनाफा मिलेगा। सुजैन ने उनसे कहा कि दस लाख रुपये निवेश करने पर मुनाफा बढ़ जाएगा। इसके बाद उन्होंने 5 लाख, 2.5 लाख और 2.5 लाख के 3 अलग-अलग लेनदेन में 10 लाख (आईएमपीएस टीएक्सएन) ट्रांसफर कर दिए। केकेआरएमएफ एंड्रॉयड एप में उन्हें 21 लाख रुपये का मुनाफा दिखाने लगा। उन्होंने खाते में कुल 18.88 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। इसके बाद केकेआरएमएफ एप में 24 लाख सहित लाभ दिखाने लगा। 24 जनवरी को सचिन ने रुपये कैश करवाने को कहा लेकिन अमित और सुजैन ने और मुनाफे का लालच दिया। उन्होंने कुल पोर्टफोलियो को 30 लाख तक पहुंचाने के लिए और अधिक धनराशि हस्तांतरित करने की मांग की। साथ ही धमकी दी कि अगर ऐसा नहीं किया तो उनका खाता जब्त कर लिया जाएगा और सारी धनराशि हाथ से चली जाएगी। इसके बाद उन्होंने एक नए खाते में 7 लाख 80 हजार 680 रुपये स्थानांतरित कर दिए। इसके बाद सुजैन और अमित ने फोन उठाना बंद कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे मुनाफे का लालच देकर अमित और सुजैन ने 27 लाख की ठगी की है। साइबर सेल ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें