मोहाली। जिले में शनिवार को 27 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को 375 व्यक्तियों के सैंपल लिए थे। इनमें से 78 मरीज की रिपोर्ट आना अभी बाकी हैं। वहीं 53 मरीजों ने कोरोना को मात दी। वर्तमान में 308 कोरोना के मरीज सक्रिय हैं। इनमें से 288 मरीज शहरी और 20 मरीज ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। वहीं अभी दो मरीजों की हालत गंभीर होने पर उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।