चंडीगढ़। शहर में सोमवार को कोरोना के 26 नए संक्रमित मिले, जबकि एकांतवास में रखे गए 24 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी करने पर छुट्टी दे दी गई। राहत की बात यह रही कि पिछले 24 घंटे के दौरान शहर में कोरोना से एक भी मौत की पुष्टि नहीं की गई। संक्रमित मिले मरीजों में 20 पुरुष और 6 महिलाएं शामिल हैं।