फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अमृतसर देहाती पुलिस में 256 पुलिसकर्मियों के तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हुई हार का गुस्सा लगातार पुलिस पर गिर रहा है। पूरे पंजाब में पुलिस के तबादले किए जा रहे हैं। अमृतसर देहाती पुलिस में भी तबादले किए गए हैं। एसएसपी अमृतसर देहाती सतेंद्र सिंह के अनुसार अमृतसर देहाती में इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, एएसआई और अन्य पुलिसकर्मियों के बदले किए गए हैं। 256 पुलिसकर्मियों को बदला गया है। इनमें से उन पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं, जो अपने रिहायशी इलाके के थाना और सब डिवीजन में तैनात थे। इसके अलावा पिछले तीन साल से एक ही सब डिवीजन या थाने में ड्यूटी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह तबादले डीजीपी के आदेश पर किए गए हैं। यह तबादले अमन और कानून व्यवस्था को कायम रखने और पंजाब को नशा मुक्त रखने के उद्देश्य से किया जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें