चंडीगढ़। नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत चंडीगढ़ पुलिस ने पलसौरा में स्थानीय लोगों के साथ जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा और एसएसपी कंवरदीप कौर के मार्गदर्शन में हुआ। पुलिस अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं तथा प्राथमिकता के आधार पर समाधान का भरोसा दिलाया। करीब 250 स्थानीय निवासियों ने नशे के खिलाफ सामूहिक शपथ ली। पुलिस ने लोगों से नशा तस्करी, बिक्री, सेवन या असामाजिक गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की। पुलिस ने सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखने का आश्वासन दिया। ब्यूरो