फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जीएमसीएच-32 में ओपीडी से 25 वार्ड अटेंडेंट का तबादला, ट्रामा सेंटर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 में लंबे समय से ओपीडी में तैनात वार्ड अटेंडेंट का स्थानांतरण किया गया है। जॉइंट डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन डॉ. अतुल ढाकणे ने शनिवार को 25 वार्ड अटेंडेंट के तबादले का आदेश जारी किया।
विज्ञापन




इन कर्मचारियों में कई ऐसे थे, जो पिछले आठ से दस साल से ओपीडी में ही तैनात थे। वहीं, अस्पताल के अन्य कर्मचारियों का समय-समय पर स्थानांतरण किया जा रहा था। ओपीडी में एक ही जगह लंबे समय से तैनाती को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। प्रशासन को इन शिकायतों पर संज्ञान लेना पड़ा। इसके बाद प्रशासन ने यह बदलाव करने का निर्णय लिया। आदेश के तहत सभी 25 वार्ड अटेंडेंट की ड्यूटी अब ट्रामा सेंटर में लगाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें