फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐलान, पंजाब के 25 गांव बनाए जाएंगे ‘खादी स्मार्ट विलेज’

Thu, 16 Jun 2016 06:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
खादी एवं ग्रामोद्योग के चेयरमैन विनय कुमार सक्सेना जानकारी देते। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंजाब के 25 गांवों को खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग ‘खादी स्मार्ट विलेज’ बनाएगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके अलावा देश के हर प्रांत के पांच-पांच गांवों को ‘खादी स्मार्ट विलेज’ बनाया जाएगा। इस बात की घोषणा बुधवार को खादी एवं ग्रामोद्योग के राष्ट्रीय चेयरमैन विनय कुमार सक्सेना ने प्रेसवार्ता के दौरान की।
विज्ञापन


इस अवसर पर पंजाब खादी बोर्ड के चेयरमैन हरजीत सिंह ग्रेवाल, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग नॉर्थ जोन के डिप्टी सीईओ एसपी सिंह, पंजाब खादी फेडरेशन के सलाहकार केके  शारदा उपस्थित हुए।

विनय कुमार सक्सेना ने बताया कि आज से 50 साल पहले पंजाब के हर घर में चरखा कताई की जाती थी। पंजाब में खादी के प्रति प्रेम कम हुआ है। उन्होंने कहा कि इसे दोबारा बहाल करने की दिशा में काम शुरू किया जा रहा है। खादी की बंद संस्थाओं को दोबारा खोला जाएगा। खादी की ऑनलाइन बिक्री के लिए भी काम हो रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब की संस्थाओं की जो भी समस्याएं हैं, हल की जाएंगी। उन्होंने कहा कि खादी की डिमांड बढ़ी है। 2014-15 में 1160 करोड़ रुपये की सेल थी, वहीं वर्ष 2015-16 में 1509 करोड़ रुपये की सेल हुई है। ग्रामोद्योग प्रोडक्ट में 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसका श्रेय खादी के ब्रांड अंबेसडर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।

पैट्रोलियम मंत्रालय के जो भी कर्मचारी पोशाक पहनते हैं, वे अब खादी की पोशाक पहनेंगे। गृह मंत्रालय की फोर्सेस भी अब खादी पहनेंगी। पहले ग्रामोद्योग को कम आर्डर मिलते थे। लेकिन पिछले आठ महीनों में 110 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि आउटलेट में मई महीनों में 42 से 60 प्रतिशत की सेल बढ़ी है।

योग किट तैयार
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग ने योग किट बनाई है। खादी भवन नई दिल्ली के अलावा चंडीगढ़ सेक्टर-22 और 17 के खादी आउटलेट से लोग ये किट खरीद सकते हैं। अगले चरण में प्रदेश के सभी खादी भवनों और भंडारों में योग किट वितरण की योजना है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें