फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बनेंगे 25 हजार और मकान: बंसल

Mon, 30 Dec 2013 01:02 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले हर परिवार को स्थायी मकान दिए जाएंगे। पुनर्वास योजना के तहत चंडीगढ़ में 25 हजार मकान बनाए जाएंगे। देश में यह सबसे बड़ी पुनर्वास योजना होगी। अभी तक 12 हजार परिवारों को पक्की छत मिल चुकी है, बाकी को भी जल्द मकान मिलेंगे। यह विचार रविवार को सेक्टर-49 में चंडीगढ़ टेरीटोरियल कांग्रेस कालोनी सेल की ओर से आयोजित जनसभा में सांसद और पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने कही। कांग्रेसी नेता शशी शंकर तिवारी के नेतृत्व में आयोजित जनसभा में सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। बंसल के साथ उनकी पत्नी मधु बंसल, मेयर सुभाष चावला, मेयर पद के प्रत्याशी हरफूल चंद कल्याण भी मौजूद थे। कालोनी सेल के अध्यक्ष जगपाल ने लोगों की दिक्कतों को दूर करने के लिए बंसल से अनुरोध किया कि हाउसिंग बोर्ड मकान अलॉट करने के बाद आगे की जिम्मेदारियों का निर्वाह नहीं करता है। कार्यक्रम में कांग्रेस समर्थक सुनील कुमार, बिजेंद्र बिडला, रमेश कुमार शर्मा, रेखा पाठक, अमृता, सुनीता, पूनम और सुषमा मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें