एस्टेट ऑफिस में अब शिफ्ट वाइज 24 घंटे काम हुआ करेगा। रेगुलर और आउटसोर्स कर्मचारी 12-12 घंटे की शिफ्ट में काम करेंगे।
पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक और दूसरी रात 9 से सुबह 9 बजे तक चलेगी। हालांकि अतिरिक्त ऑवर्स में पब्लिक डीलिंग के काम नहीं होंगे। रात की शिफ्ट में केवल ऑफिशियल वर्क होंगे।
डिजिटिलाइजेशन के कारण कार्यप्रणाली के ऑवर्स को बढ़ाया गया है। इस साल के अंत तक एस्टेट ऑफिस की लगभग 70 हजार फाइलों को ऑनलाइन किया जाना है। जिस कारण सभी फाइलों को स्कैन किया जा रहा है। 10 लाख से अधिक पेज अभी तक स्कैन किए जा चुके हैं।