फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आठ प्रवेश द्वार पर 24 घंटे बढ़ाई चौकसी, मंडी शुल्क के रूप में लाखों का फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 की मंडी में चौकसी बढ़ाकर मंडी शुल्क में आशातीत वृद्धि दर्ज की गई है। मंडी समिति के प्रवेश शुल्क के पिछले नौ महीने के रिकॉर्ड से यह बात साबित हो रही है कि वर्ष 2022-23 की तुलना में वर्ष 23023-24 में करोड़ों रुपये का मुनाफा हुआ है। मंडी कमेटी इसे सुरक्षा व्यवस्था और प्रवेश द्वारों पर चौकसी बढ़ाने का परिणाम मान रही है। वहीं मंडी के नए एडवाइजर का कहना है कि परिणाम को ध्यान में रखकर इस व्यवस्था को लगातार कायम रखने के प्रयास पर फोकस किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंडी में आठ प्रवेश द्वार है। यहां जून 2023 से पहले तक सिर्फ सुबह 5:00 से दोपहर 12:00 तक ही चेकिंग की व्यवस्था थी, जिसका फायदा उठाकर अवैध तरीके से माल अंदर पहुंचा जा रहा था। इस कारण मंडी कमेटी को लगातार शुल्क का नुकसान हो रहा था। इसे गंभीरता से लेते हुए एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के सचिव रुपेश कुमार ने सभी प्रवेश द्वारों पर 24 घंटे कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित कराई जिससे माल लेकर आने वाले सभी सभी वाहनों की 24 घंटे एंट्री सुनिश्चित हो गई। जबकि इससे पूर्व तक रात में अवैध तरीके से सबसे ज्यादा माल की एंट्री की जा रही थी जिससे मंडी कमेटी को नुकसान हो रहा था। वही, मंडी के मौजूदा एडवाइजर ने 24 घंटे की ड्यूटी के साथ ही रात में रेंडम चेकिंग की भी व्यवस्था की हुई है जिससे ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों पर भी नजर रखे जा सके।

इनसेट-

2 प्रतिशत है मंडी शुल्क

मंडी में आने वाले माल की बिक्री का दो प्रतिशत आढ़ती को मंडी कमेटी को मंडी शुल्क के रूप में देना होता है। ऐसे में मंडी में आने वाले माल की अवैध रूप से हो रही एंट्री के कारण इसका लेखा-जोखा मंडी कमेटी के पास नहीं आ रहा था जिससे शुल्क की क्षति हो रही थी।
विज्ञापन




इनसेट-

ऐसे बढ़ा मंडी शुल्क

महीना मंडी शुल्क 2022-23 2023-24 अंतर

अप्रैल 7315745 8583408 1267663

मई 8147809 5923498 2224311

जून 6272273 7574423 1302150

जुलाई 5199326 7507388 2308062

अगस्त 6313992.74 8492789.49 2178796.74

सितंबर 6958673.23 10064127.40 3105444.17

अक्तूबर 12935461 19606567 6671106

नवंबर 6033306.56 12227904 6194597.44

दिसंबर 5524238 8557000 23836280


कोट- मंडी की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर व मानकों का पालन सुनिश्चित करवा कर मंडी शुल्क में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मंडी की व्यवस्था पर लगातार फोकस किया जा रहा है। उम्मीद है कि परिणाम और भी बेहतर होंगे।
विज्ञापन


-जयदीप सहगल, मंडी के एडवाइजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें