सुबह 8.30 से दाेपहर 1.30 बजे तक रनवे की रिपेयरिंग के लिए उड़ानें बंद रहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। खराब मौसम और कोहरे के बीच लगातार तीसरे दिन शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से आने व जाने वाली 24 उड़ानें रद्द रही। सुबह 8.30 से दाेपहर 1.30 बजे तक रनवे की रिपेयरिंग के लिए तक रनवे बंद रहा। इस दौरान एयरपोर्ट पर न कोई फ्लाइट आई और न ही उड़ी। वहीं, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने खराब मौसम के चलते सोमवार सुबह की चार फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है। इनमें 5261 चंडीगढ-मुंबई, 867 चंडीगढ़-हैदराबाद, 2277 चंडीगढ़-दिल्ली, 6634 चंडीगढ़-बंगलूरू की उड़ानें शामिल हैं। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ राकेश रंजन सहाय ने बताया कि मौसम को देखते हुए सोमवार सुबह की चार फ्लाइट्स को रद्द किया गया है। इसका संदेश यात्रियों को भेजा गया है।
ये उड़ानें रहीं रद्द
-6ई2177 दिल्ली
-6ई5261 मुंबई
-6ई 867 हैदराबाद
-6ई146 लखनऊ
-6ई971 चेन्नई
-6ई6634 बंगलूरू
-6ई6394 अहमदाबाद
-6ई242 पुणे
-6ई6638 बंगलूरू
-6ई6395 अहमदाबाद
-6ई7413 जयपुर
-6ई681 चंडीगढ़-पुणे