फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गूगल पर काम दिलाने का झांसा देकर ठग लिए 2.35 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ठगों ने गूगल पर ऑनलाइन काम दिलाने का झांसा देकर सेक्टर-47 निवासी एक महिला को 2.35 लाख का चूना लगा दिया। शिकायत पर सेक्टर-31 थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि उन्हें ऑनलाइन काम की तलाश थी तो कुछ समय पहले इसके लिए गूगल पर सर्च किया था। इस दाैरान उन्होंने अपना मोबाइल नंबर भी कुछ वेबसाइट्स पर रजिस्टर्ड किया था। बाद में उनके पास अज्ञात नंबर से फोन आया और उन्हें एक व्हाट्सअप ग्रुप में भी जोड़ दिया गया। इसके बाद उन्हें ऑनलाइन रेटिंग देने का काम साैंपा गया जिसके एवज में उसे कुछ पैसे मिलने थे। शुरू में उनके खाते में कुछ पैसे आए लेकिन बाद में ठगों ने उन्हें अपनी बातों में फंसाकर अलग-अलग किस्तों में करीब 2.35 लाख रुपये ले लिए। महिला को कहा गया कि उन्हें ये पैसे एक साथ बाद में ब्याज सहित वापस मिल जाएंगे लेकिन कुछ दिन बाद जब महिला ने अपने पैसे वापस मांगे तो ठगों ने इन्कार कर दिया और फोन भी बंद कर लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें