चंडीगढ़। राम दरबार फेज- 1 में 23 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को बुधवार रात लगभग 12.30 बजे घटना की जानकारी लगी। युवक को नीचे उतारकर जीएमसीएच-32 पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक युवक के मां की मौत के बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद से युवक तनाव में रहने लगा था। घटना के समय उसके घरवाले बाहर गए हुए थे। इसी दौरान उसने यह कदम उठाया। पुलिस के मुताबिक मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवक की तीन बहनें हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। मृतक अविवाहित था। सेक्टर 31 थाना पुलिस ने सीआरपीसी की धरा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए वीरवार शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में मौत का कारण फंदे से लटक दम घुटना ही पाया गया है।