फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Advanced Result: सुपर-100 के 23 विद्यार्थियों ने पास की परीक्षा, जाएंगे आईआईटी

Tue, 06 Oct 2020 10:02 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • रेवाड़ी केंद्र के 21 व पंचकूला केंद्र के 2 विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण
  • सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के प्रदर्शन से शिक्षा विभाग गदगद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार के विशेष कार्यक्रम सुपर-100 सकारात्मक परिणाम आने शुरू हो गए हैं। वर्ष-2018 में सरकारी स्कूलों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को देश के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश दिलाने के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया गया था। हरियाणा से इस वर्ष इस कार्यक्रम के चलते आईआईटी के लिए 23 विद्यार्थी सफल हुए हैं। सोमवार को जेईई परीक्षा का परिणाम आया, जिसमें 23 विद्यार्थियों ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों का मान बढ़ाया।
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि विभाग के इतिहास में यह पहली उपलब्धि है जिसके लिए पूरा स्कूल शिक्षा विभाग बधाई का पात्र है। कार्यक्रम के तहत रेवाड़ी व पंचकूला में केंद्र स्थापित किए गए हैं। सत्र 2018-20  के लिए रेवाड़ी व पंचकूला केंद्रों में 48-48 विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारी करवाई गई, जिसमें से 86 विद्यार्थियों ने एडवांस, एनआईटी व आईआईटी के लिए सफलता हासिल की है।

विज्ञान संकाय में रेवाड़ी व पंचकूला केंद्र में 48-48 विद्यार्थियों ने इस बार प्रशिक्षण पूर्ण किया था। जेईई-मेन परीक्षा के दौरान 63 विद्यार्थियों ने एडवांस के लिए क्वालीफाई किया गया, जबकि आईआईटी दिल्ली के लिए 23 विद्यार्थियों ने अपनी सीट को पक्का कर लिया है। इस कार्यक्रम में अनुसूचित जाति श्रेणी के 8 बच्चों ने आईआईटी में अपना स्थान पक्का किया है। सिरसा से प्रवीन की एससी श्रेणी में ऑल इंडिया रैंक 434 है।
विज्ञापन


ओबीसी, बीसी के 9 विद्यार्थियों ने इस मुकाम को हासिल किया गया है जिसमें फतेहाबाद से काजल की ऑल इंडिया रैंक 293 है। इसी प्रकार सामान्य श्रेणी से भी 5 विद्यार्थियों ने इस लक्ष्य को हासिल किया है। आईआईटी जेईई- एडवांस परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों में सिरसा से प्रवीन, हिसार से साहिल, सोनीपत से दिशांत, अंबाला से सुशील कुमार, चरखी-दादरी से अनुराग, गुरुग्राम से प्रवीन कुमार, पंचकूला से सचिन व निखिल शामिल हैं।

इनके अलावा सिरसा से युवराज, भिवानी से सुशील कुमार, फतेहाबाद से भावना, कैथल से रवि भारती, फतेहाबाद से जस्सी, अंबाला से रितु, फतेहाबाद से काजल, रोहतक से सिमरन, हिसार से जितेन, जींद से राहुल, हिसार से विनोद व सचिन, कैथल से हर्ष कौशिक, भिवानी से स्वाति और पंचकूला से रितु शामिल हैं।

सुपर-100 कार्यक्रम में सरकारी विद्यालयों से 80 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर 10वीं पास करने वाले विद्यार्थियों को टेस्ट लेकर विशेष स्क्रीनिंग प्रक्रिया के तहत जेईई और एनईईटी की तैयारी रेवाड़ी, पंचकूला में करवाई गई। इसमें विद्यार्थियों के ठहरने, होस्टल, खाने-पीने, स्टेशनरी, ट्रांसपोर्ट, मोक टे आदि का खर्च सरकार ने वहन किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें