फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: आज से दौड़ेंगी 225 साइकिलें, न्यू लेक में भी ले सकेंगे नौका विहार का आनंद

Thu, 10 Dec 2020 03:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़: फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों से गुरुवार से 225 साइकिलें चलने लगेंगी। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर हरी झंडी दिखाकर इन साइकिलों को रवाना करेंगे। रॉक गार्डन स्थित डॉकिंग स्टेशन से राजभवन तक प्रशासक साइकिल चलाकर जाएंगे। साइकिल फॉर चेंज प्रोजेक्ट के तहत स्मार्ट सिटी 225 साइकिल चलाने जा रहा है। इसके लिए 25 डॉकिंग स्टेशन भी बना गए हैं। वहीं चंडीगढ़ औद्योगिक एवं पर्यटन विकास निगम (सिटको) ने सेक्टर-42 की न्यू लेक में नौका चलाने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


लोगों को सुविधा देने के उद्देश्य से इस प्रोजेक्ट में काफी सावधानी बरती जा रही है। योजना के तहत सदस्यता लेने वाले लोगों से पांच रुपये घंटा और सदस्यता नहीं लेने वालों को 10 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से शुल्क लिया जाएगा। सदस्यता के लिए हर साल 500 रुपये देने होंगे। इस सुविधा के लाभ के लिए स्मार्ट बाइक एप डाउनलोड करना होगा। उसे अपने आधार कार्ड से लिंक करना होगा। फिर उसे सीधा बैंक अकाउंट से जोड़ सकते हैं। बैंक अकाउंट से नहीं जोड़ना है तो अपने वॉलेट को रिचार्ज कर सकते हैं। पहले फेज में 150 ई-साइकिलें व 75 पैडल वाली साइकिलें चलाई जा रही हैं।


न्यू लेक में भी ले सकेंगे नौका विहार का आनंद
अब सुखना लेक की तरह सेक्टर-42 की न्यू लेक में भी शहरवासी नौका विहार का आनंद ले सकेंगे। चंडीगढ़ औद्योगिक एवं पर्यटन विकास निगम (सिटको) ने यहां नौका चलाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए आवेदन भी मांगे गए हैं। सिटको के एक अधिकारी ने बताया कि यहां पैरों से चलने वाली नाव चलाने की योजना है। 
विज्ञापन


नाव पर दो और चार व्यक्ति बैठ सकते हैं। सेक्टर-42 की न्यू लेक पर भी पयर्टन गतिविधियों को बढ़ावा देना उनका मकसद है। उन्होंने कहा कि इच्छुक एजेंसियां 24 दिसंबर तक अपनी बोली जमा कर सकती हैं। बता दें कि फिलहाल सुखना लेक में करीब ऐसी 60 नौकाएं चल रही हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें