फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 22 पुलिस जवानों को मिली एएसआई की पदोन्नति, सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-9 पुलिस मुख्यालय की ओर से लोकल रैंक एएसआई के पद पर तैनात 22 जवानों को नियमित एएसआई के पद पर पदोन्नत किया है। मुख्यालय ने सूची जारी कर दी गई है। अलावा जल्द ही नियमित एएसआई से एसआई बनाने के लिए भी पदोन्नति लिस्ट जारी किए जाने की तैयारी चल रही है। क्योंकि मुख्यालय की ओर से कुछ दिन पहले ही एएसआई पद पर तैनात जवानों की वर्क एंड कंडक्ट रिपोर्ट तलब की गई है। इसके बाद उन्हें चयन समिति द्वारा पदोन्नत किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यालय की ओर से जारी की कई सूची में एएसआई के लोकल रैंक पर तैनात मोती लाल, राजपाल सिंह, बलविंद्र सिंह, कैलाश चंद्र, सुनील कुमार, संजय कुमार, सुमेर सिंह, शेर सिंह, बलविंद्र सिंह, सुरेश कुमार, विनोद चंद्र, भूपेंद्र सिंह, सोमनाथ, परमिंद्र कौर, चरणजीत कौर, सुरेश कुमार, रामगोपाल, लल्लन सिंह, राजबीर सिंह, सुरिंद्र सिंह, नरेश कुमार और रमेश कुमार को नियमित एएसआई के पद पर पदोन्नत किया है। पदोन्नत जवानों को अब वेतन बढ़ोतरी सहित अतिरिक्त भत्ते भी मिल सकेंगे। इन्हें एएसआई के लोकल रैंक में आर्थिक तौर पर कोई फायदा नहीं हो रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें