चंडीगढ़। शहर के सेक्टर-26बी निवासी जसपाल सिंह मलिक निवासी गुरुद्वारा नानकसर को पंजाब के पीर मुच्छला निवासी आरोपी ने प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त में उसे करीब 22 लाख रुपये का चूना लगा दिया। मामले के संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई, जिसके आधार पर सेक्टर-26 थाने में धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता जसपाल सिंह ने बताया कि उसने कुछ समय पहले जोगिंदर सिंह निवासी पीर मुच्छला से एक प्रॉपर्टी खरीदी थी। इसकी एवज में उसने आरोपी को करीब 22 लाख रुपये रजिस्ट्रेशन के लिए दे दिए लेकिन बाद में उन्होंने उक्त प्रॉपर्टी का मालिकाना हक देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। संवाद