फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-17 बस स्टैंड पर 213 की जांच, 6 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सेक्टर-17 स्थित बस स्टैंड पर जांच की सुविधा शुरू की है। शुक्रवार को ड्राइवरों और कंडक्टरों समेत 213 लोगों की कोरोना जांच की गई। इनमें से 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यहां पर यात्रियों को जांच कराने के लिए काउंसलिंग की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर मोबाइल जांच टीम चार दिन में दिल्ली से आने वाले 612 लोगों की कोरोना जांच कर चुकी है। उनमें से अब तक 18 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव मिले लोगों को 14 दिन तक क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि दिल्ली से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग कर संक्रमण के चेन को कमजोर किया जा सकता है। क्योंकि वहां से आने वालों में संक्रमण का खतरा ज्यादा है। ऐसी स्थिति में समय रहते संक्रमण का पता लगने से संक्रमण को और ज्यादा फैलने से रोकने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें