फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पंजाब में 21 IAS और 11 PCS का तबादला, चार जिलों के डीसी भी बदले

Sun, 27 Nov 2022 08:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

दमनदीप कौर को एसडीएम नाभा, विनीत कुमार को एसडीएम भवानीगढ़ लगाते हुए सचिव आरटीए संगरूर का अतिरिक्त चार्ज, कनू गर्ग को असिस्टेंट कमिश्नर स्टेट टैक्स पटियाला, गगनदीप सिंह को एसडीएम तलवंडी साबो, किरण शर्मा को ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम मोहाली नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार ने रविवार को चार जिलों गुरदासपुर, होशियारपुर, बरनाला व तरनतारन के डिप्टी कमिश्नर बदलने के साथ ही आईएएस अधिकारी सेनू दुग्गल को फाजिल्का की डिप्टी कमिश्नर नियुक्त करते हुए 21 आईएएस और 11 पीसीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


कार्मिक विभाग की आईएएस ब्रांच द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, होशियारपुर के डीसी संदीप हंस को सामान्य प्रबंधन व को-ऑर्डिनेशन का विशेष सचिव लगाया गया जबकि अब तक प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग में स्पेशल सेक्रेटरी के रूप में कार्यरत सेनू दुग्गल को डीसी फाजिल्का लगाते हुए नगर निगम अबोहर के कमिश्नर पद का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

हिमांशु अग्रवाल को डीसी गुरदासपुर, ऋषि पाल सिंह को डीसी तरनतारन, कोमल मित्तल को डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर और पीआरटीसी की एमडी रहीं पूनमदीप कौर को डीसी बरनाला लगाया गया है। आईएएस अधिकारियों में, रवनीत कौर को स्पेशल चीफ सेक्रेटरी फूड प्रोसेसिंग लगाते हुए स्पेशल सेक्रेटरी जेलें का अतिरिक्त प्रभार, अनुराग अग्रवाल को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी कम वित्त कमिश्नर नियुक्त करते हुए एडिशनल चीफ सेक्रेटरी संसदीय मामले का अतिरिक्त चार्ज, मालविंदर सिंह जग्गी को चीफ एग्जीक्यूटिव पंजाब वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड, विपुल उज्जवल को एमडी पीआरटीसी पटियाला, हरीश नायर को स्पेशल सेक्रेटरी पीडब्ल्यूडी, विमल कुमार सेतिया को रजिस्ट्रार का-ऑपरेटिव सोसाइटीज, कुमार सौरभ राज को स्पेशल सेक्रेटरी गृह एवं न्याय विभाग, मोहम्मद इश्फाक को स्पेशल सेक्रेटरी जल स्त्रोत एवं सीवरेज, मुनीष कुमार को स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर पंजाब लगाया गया है। 
विज्ञापन


पल्लवी को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) बठिंडा, उमा शंकर गुप्ता को निदेशक स्थानीय निकाय विभाग, संदीप ऋषि को कमिश्नर नगर निगम अमृतसर, राजीव कुमार गुप्ता को सचिव पंजाब स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग, राहुल को कमिश्नर नगर निगम बठिंडा, गौतम जैन को मुख्य प्रशासक पटियाला डेवलपमेंट अथॉरिटी लगाते हुए एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (अर्बन डेवलपमेंट) पटियाला का अतिरिक्त चार्ज, रविंदर सिंह को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ग्रामीण विकास मुक्तसर साहिब नियुक्त किया गया है।

पीसीएस अधिकारियों में, कुलजीत पाल सिंह माही को निदेशक पेंशन, पूजा स्याल को सचिव आरटीए मोहाली, मंदीप कौर को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) फाजिल्का, तेजदीप सिंह सैनी को डीपीआई स्कूल पंजाब, दमनजीत सिंह मान को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (अर्बन डेवलपमेंट) मोहाली, दमनदीप कौर को एसडीएम नाभा, विनीत कुमार को एसडीएम भवानीगढ़ लगाते हुए सचिव आरटीए संगरूर का अतिरिक्त चार्ज, कनू गर्ग को असिस्टेंट कमिश्नर स्टेट टैक्स पटियाला, गगनदीप सिंह को एसडीएम तलवंडी साबो, किरण शर्मा को ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम मोहाली नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें