फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गीला और सूखा कचरा अलग-अलग नहीं करने वाले 205 लोगों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमों के उल्लंघन पर सोमवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान गीला और सूखा कचरा अलग-अलग न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। नगर निगम की टीम ने 205 चालान जारी किए गए। इन लोगों ने डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्टर को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग कर नहीं दिया। इसके अलावा इधर-उधर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ 34 चालान काटे गए। नगर आयुक्त अमित कुमार ने कहा कि कचरे को अलग न करना कानून का उल्लंघन है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब शहर के सभी सेक्टरों में नियमित रूप से अभियान चलाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें