चंडीगढ़। अग्रवाल परिवार संगठन, द लास्ट बेंचर्स-हेल्पिंग द हेल्पलेस और अमृत कैंसर फाउंडेशन की ओर से बुधवार को सेक्टर 37 स्थित सनातन धर्म मंदिर धर्मशाला में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें 200 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया, जिसमें 95 मैमोग्राफी भी हुईं। इसके अलावा डेंटल चेकअप, ब्लड शुगर, बोन डेंसिटी टेस्ट भी किया गया। इस अवसर पर द लास्ट बेंचर्स की अध्यक्ष सुमिता कोहली, अमृत कैंसर फाउंडेशन से रविंदर सिंह उर्फ बिल्ला और अग्रवाल परिवार संगठन के जनरल सेक्रेटरी रामधन अग्रवाल ने बताया कि ऐसे कैंप के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देने के साथ ही नि:शुल्क जांच की सुविधा दी जा रही है ताकि बीमारियों से बचाव के साथ ही जागरूकता भी फैले। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व मेयर अरुण सूद थे।