फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नयागांव नाडा और करोरां में 200 लोगों को मुख्यमंत्री सेहत कार्ड मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। नयागांव नाडा और करोरां में मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 200 लोगों को स्वास्थ्य बीमा कार्ड वितरित किए गए। इन कार्डों से प्रत्येक परिवार को प्रति वर्ष 10 लाख रुपये तक का मुफ्त और कैशलेस स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। यह वितरण एक कार्यक्रम के दौरान किया गया। इसमें आम आदमी पार्टी के खरड़ विधानसभा हलका इंचार्ज परमिंदर सिंह गोल्डी, पार्षद जगतार सिंह भोटी और राजू नाडा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परमिंदर सिंह गोल्डी ने कहा कि यह योजना पात्र परिवारों को कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रावधान करती है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के साथ-साथ कई अन्य जनकल्याणकारी योजनाएं भी चला रही है। इस दौरान कुल 200 लाभार्थियों को कार्ड सौंपे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें