कांग्रेस के 200 से अधिक युवा पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से गांव मौली में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
हरजीत सिंह के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में ज्योति पवाल और अमित शर्मा समेत कांग्रेस के 200 युवा कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।
कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित राणा ने शिरकत की।