हरियाणा के सिरसा में 20 साल के युवक ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। सेंटर के मालिक ने उसका शव लटके देखा। राजस्थान निवासी संदीप पिछले दो साल से सीता डीजल सर्विस सेंटर पर मैकेनिक का काम करता था। सुसाइड की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई तो डीएसपी आरएन चौधरी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ही मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दी। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सुसाइड करने के पीछे की वजह जानने में जुटी है। परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी।