चंडीगढ़। शहर में शुक्रवार को कोरोना के 19 नए संक्रमित मिले हैं। एकांतवास में रखे गए 17 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी होने पर छुट्टी दे दी गई। राहत की बात यह है कि शहर में 24 घंटे के दौरान कोरोना से एक भी मौत की पुष्टि नहीं की गई। पॉजिटिव मिले मरीजों में 10 पुरुष और 9 महिलाएं शामिल हैं।