फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दूसरे दिन 18 नामांकन, मूलचंद शर्मा की संपत्ति में 21 करोड़ का हुआ इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
-अब तक 29 नामांकन किए जा चुके हैं दाखिल, सोनीपत व तिगांव से दो-दो नामांकन====================-
विज्ञापन

मूलचंद ने कुल 33.50 करोड़ की संपत्ति, 6 करोड़ का ले रखा है ऋण

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़/बल्लभगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन 18 नामांकन दाखिल किए गए। दो दिन में 29 नामांकन दाखिल किए जा चुके हैं। निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक, शुक्रवार को पुंडरी में एक, करनाल में एक, सोनीपत में दो, उचानां कला में एक, रानिया में एक, हिसार में एक, दादरी में एक, तोशाम में एक, रोहतक में एक, झज्जर में एक, महेंद्रगढ़ में एक, रेवाड़ी में एक, फरीदाबाद एनआईटी में एक और तिगांव से दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया गया। नामांकन करने वालों में बल्लभगढ़ से भाजपा प्रत्याशी व मौजूदा कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा भी हैं। उनकी पांच वर्ष में लगभग 21 करोड़ रुपये की संपत्ति बढ़ गई है। शुक्रवार को उन्होंने बल्लभगढ़ में नामांकन में दिए शपथ पत्र में इसकी जानकारी दी। उनकी कुल संपत्ति 33 करोड़ 50 लाख 69 हजार 620 रुपये है, जबकि 2019 में उनकी कुल संपत्ति 12 करोड़ 44 लाख रुपये थी। मूलचंद ने शपथ पत्र में बताया है कि उन पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। उनकी चल संपत्ति 11 करोड़ 15 लाख 69 हजार 620 करोड़ रुपये दिखाई है। मूलचंद शर्मा के बैंक खातों में 14 लाख रुपये हैं। उनके पास 18.98 लाख के गहने हैं। पत्नी के बैंक खातों में एक करोड़ 82 लाख 68 हजार 262 रुपये हैं। उनकी पत्नी के पास 35 लाख 40 हजार 320 रुपये के जेवर हैं। इसके अलावा मूलचंद शर्मा के बच्चों के नाम 6 करोड़ 14 लाख 97 हजार की चल संपत्ति है। उनके पास अलग-अलग स्थानों पर 13 करोड़ 60 लाख रुपये से अधिक की जमीन है। मूलचंद शर्मा की पत्नी और बेटे के नाम पर एक-एक व्यावसायिक संपत्ति है। इसके अलावा इनके पास तीन कृषि भूमि हैं। इनकी पत्नी के नाम भी एक कृषि भूमि है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें