चंडीगढ़। शहर में शनिवार को कोरोना के 18 नए मरीज मिले। इसके साथ ही संक्रमण दर 1.54 प्रतिशत पर पहुंच गई। वहीं 7 दिन की अवधि पूरी होने पर 12 मरीजों को छुट्टी दी गई। इसके बाद शहर में सक्रिय मरीजों की संख्या 90 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के दौरान 1171 लोगों की जांच की, जिनमें से 8 पुरुष व 10 महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई। सेक्टर-35, 44 से तीन-तीन, व सेक्टर 40 व धनास से दो-दो संक्रमित मिले जबकि सेक्टर 10, 14, 15,45, बहलाना, मलोया, मनीमाजरा और सेक्टर 38 वेस्ट से एक-एक मरीज मिले हैं।