चंडीगढ़। पीजीआई के केंद्र कार्यशाला में मरम्मत के लिए रखी चार टेबल और 18 कुर्सियां चोरी हो गई हैं। सूचना पर सेक्टर-11 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीजीआई के एई एसडीओ दिनेश सपरा ने बताया कि पीजीआई के केंद्र कार्यशाला में 18 कुर्सियां और 4 स्टूल मरम्मत के लिए रखे गए थे। जांच के दौरान सामने आया कि यह सभी फर्नीचर गायब हैं। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शिकायत पर सेक्टर-11 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया। वहीं पुलिस अब मामले में सीसीटीवी कैमरे को खंगाल आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है।