चंडीगढ़। शहर में वीरवार को कोरोना के 17 नए संक्रमित मिले। इन मरीजों में सेक्टर-7, 9, 15, 16, 19, 21, 23, 25 आदि सेक्टरों के लोग शामिल हैं। वहीं, 14 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। कोरोना से अब तक 1079 लोगों की मौत हो चुुकी है, जबकि 65846 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वीरवार को 11500 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। ब्यूरो