चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने 17 ड्रग कंट्रोलर ऑफिसरों को जिलों में तैनाती दी है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव जी अनुपमा ने नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। डीसीओ सुरेश कुमार को गुरुग्राम द्वितीय, मुकेश कुमार गुरुग्राम तृतीय, रूबी शर्मा को जींद, अजय कुमार हिसार, सुनील कुमार सिरसा, प्रतिभा झज्जर, प्रशांत नारनौल, तरूण चरखी दादरी, केशव सिरसा, गीता जींद, बिंदु धीमान यमुनानगर, चेतन वर्मा कैथल, विकास को करनाल, प्रवीन राठी फरीदाबाद, सुरेंद्र कुमार भिवानी, गुलशन कुमार कुरुक्षेत्र और धीरज कुमार को फतेहाबाद नियुक्त किया है। गौर को कि प्रदेश में ड्रग कंट्रोलर अफसरों की कमी बनी थी और इसके चलते खाद्य पदार्थों की जांच भी कम हो पा रही थी। इन अधिकारियों की नियुक्ति के बाद इस कार्य में तेजी आएगी।