फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 20 रुपये किलो प्याज दिलवाने का झांसा देकर ठग लिए 16.90 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 फल एवं सब्जी मंडी में फूड एजेंसी का काम करने वाले व्यक्ति को उनके यहां आने वाले एक अन्य व्यक्ति ने 20 रुपये किलो प्याज दिलवाने का झांसा देकर 16.90 लाख रुपये ठग लिए। इस बारे में पुलिस काे शिकायत दी गई, जिसके आधार पर सेक्टर-26 थाने में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। विनोद कुमार ने बताया कि वह लंबे समय से सेक्टर-26 मंडी में फूड एजेंसी में काम करता है। कुछ महीनों पहले उसकी मुलाकात मंडी में ही जम्मू-कश्मीर के गुलाबपुरा महाराजपुरा बटालू के साथ हुई। इन दोनों के बीच दोस्ती हो गई और फारूक ने विनोद को कहा कि वह उसे महज 20 रुपये किलो के हिसाब से बड़ी मात्रा में प्याज दिलवा देगा। इसके बाद दोनों के बीच 20 रुपये प्रति किलो प्याज की खरीदारी को लेकर डील हो गई। बाकायदा डील के मुताबिक विनोद कुमार ने उसे अलग-अलग किस्तों में करीब 16 लाख 90 हजार रुपये भी ट्रांसफर कर दिए। लेकिन बाद में फारूक ने उसे न तो प्याज दिलवाए और न ही उसके पैसे वापस किए। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई जिसके आधार पर अब सेक्टर-26 थाने में आरोपी फारूक अहमद साहिद के खिलाफ आईपीसी एक्ट 406, 420, 34 के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें