फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कैपिटल इन्वेस्टमेंट मार्केट में रुपये निवेश के नाम पर ठगे 16.5 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कैपिटल इन्वेस्टमेंट मार्केट में रुपये निवेश कर भारी मुनाफा दिलाने का झांसा देकर ठगों ने सेक्टर-34 निवासी एक व्यक्ति से 16.54 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की है। शिकायतकर्ता को तब ठगी का अहसास हुआ, जब निवेश की गई रकम निकालने की कोशिश पर न तो पैसा निकला और न ही कंपनी के कर्मचारी फोन पर मिले। उसे ठगों ने बनाए ग्रुप से भी बाहर कर दिया। साइबर सेल ने मामले की जांच के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-34 निवासी शिकायतकर्ता मंदीप सिंह नेगी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मोबाइल पर करंट न्यूज देख रहे थे। इसी दौरान कैपिटल इन्वेस्टमेंट मार्केट का एक विज्ञापन सामने आया। इसमें दावा किया गया था कि कंपनी में पैसा निवेश करने पर मोटा मुनाफा मिलेगा और कंपनी सेबी से रजिस्टर्ड है। विज्ञापन देखने के बाद जब उन्होंने बात की तो ठगों ने एक ग्रुप से जोड़ दिया। कंपनी के कर्मचारियों द्वारा दिए निर्देशों के मुताबिक मंदीप सिंह नेगी ने अलग-अलग दिनों में कुल 16.54 लाख रुपये निवेश कर दिए। पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें