चंडीगढ़। पुलिस विभाग ने फिर 163 कर्मचारियों के तबादला किया है। कांस्टेबल से लेकर सब इंस्पेक्टर के तबादले किए गए हैं। 163 कर्मचारियों की लिस्ट में 45 कर्मचारी कम्यूनिकेशन विंग से बदलकर थानों और विंगों में भेज गए हैं। आदेश एसपी मुख्यालय ने जारी किए हैं। यह आदेश 23 जुलाई को जारी किए गए आदेशों को ही जारी रखते हुए किए गए हैं। तबादला लिस्ट में सात सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल शामिल हैं। बता दें 23 जुलाई को 2763 कर्मचारियों का एक साथ तबादला से पुलिस विभाग में खलबली मच गई थी। इससे पहले 14 जून को चंडीगढ़ पुलिस के लगभग सभी थानों के प्रभारी बदल दिए थे। कुल 21 इंस्पेक्टरों का तबादला उस आदेश में हुआ था। उसके बाद डीएसपी के तबादलों की लिस्ट चार जुलाई को जारी की गई। 14 डीएसपी को इधर से उधर किया गया था।