फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: यूजी कोर्स में दाखिले के लिए 16088 विद्यार्थियों ने दी सामान्य प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के विभिन्न यूजी कोर्स में दाखिले के लिए रविवार को 16088 विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ और क्षेत्रीय केंद्रों में सामान्य प्रवेश परीक्षा दी। कुल 19002 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 84.66 विद्यार्थियों ने परीक्षा केंद्र पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।21 में से 16 परीक्षा केंद्र चंडीगढ़ में बने और एक-एक होशियारपुर, लुधियाना और दो श्री मुक्त साहिब में बने। गणित के पेपर में 2800 पंजीकृत आवेदकों में से 2351 यानी 83.96 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। केमिस्ट्री की प्रवेश परीक्षा में 6224 विद्यार्थियों ने आवेदन किया, जिसमें से 5271 पेपर देने के लिए पहुंचे। फिजिक्स विषय के लिए 6224 में से 5273 विद्यार्थियों ने पेपर दिया। बायोलॉजी के पेपर में 3754 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया और 3193 ने परीक्षा केंद्र में उपस्थिति दर्ज की। पीयू से मिली जानकारी के अनुसार पेपर के दौरान कोई नकल या अनुचित तरीके से पेपर देने का मामला सामने नहीं आया। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में फ्लाइंग स्क्वैड और प्रेक्षक ने दौरा किया। परीक्षा के परिणाम संभवतः 31 मई को जारी होंगे। अपडेटेड जानकारी लेने के लिए विद्यार्थी पीयू की वेबसाइट https://cetug.puchd.ac.in/importantdates.php चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें