चंडीगढ़। शहर में वीरवार को कोरोना के 16 नए संक्रमित मिले, जबकि 5 दिन बाद एक मरीज की मौत की पुष्टि की गई। वहीं, एकांतवास में रखे गए 40 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी करने पर छुट्टी दे दी गई। पॉजिटिव मिले मरीजों में 6 पुरुष और 10 महिलाएं शामिल हैं। सेक्टर-30 निवासी 71 साल के वृद्ध की मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ मधुमेह व उच्च रक्तचाप का मरीज था।